समस्तीपुर, मार्च 13 -- पूसा,निज संवाददाता डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा में 3 दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेला की तैयारी पूरी कर ली गई है। विवि समेत मेला परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मेला में लगा स्टॉल व समारोह स्थल का पंडाल आकर्षक रूप् ले चुका है। विकसित कृषि-उन्नत भारत थीम पर 13 से 15 मार्च तक आयोजित मेले में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यो के किसान, उद्यमी, और हितधारको के भाग लेने की संभावना है। इसको लेकर विवि स्तर पर प्रशासनिक व अन्य तैयारियों की समीझा कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय स्वयं कर रहे हैं। किसानो की सुविधा व अधिक से अधिक ज्ञान के प्रसार को लेकर कई लाभकारी स्टॉल सजाये गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार मेले का उदघाटन राज्य के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव करेंगे। इसके अलावा स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्...