हजारीबाग, फरवरी 8 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही प्रखंड मैदान में 10 फ़रवरी को जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन होगा। कृषि मेला सह प्रदर्शनी में जिले भर के सात से आठ सौ किसान भाग लेंगे। किसान मेला सह प्रदर्शनी में आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती की जानकारी के साथ कृषि क्षेत्र में सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। किसान मेला सह प्रदर्शनी की तैयारी को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी, तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.