किसान मित्रों की बैठक में कृषि योजनाओं और मिट्टी जांच पर जोर
गिरडीह, मई 12 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ मुख्यालय स्थित एटिक सेंटर में सोमवार को किसान मित्रों की मासिक बैठक हुई। बैठक में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई। साथ ही मिट्टी जांच, फसल उत्पादन बढ़ाने एवं संतुलित उर्वरक के उपयोग को लेकर विशेष चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक जमुआ के अरविंद कुमार ने की। उन्होंने कहा कि मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार, उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने से खेती की लागत कम होती है और उत्पादन में वृद्धि होती है। किसानों को नियमित रूप से मिट्टी जांच कराने तथा वैज्ञानिक तरीके से खेती अपनाने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- महुआ के फल, बीज लाभकारी, इसे डेवलप करने की जरूरत : डॉ. सीमा बैठक में किसानों को सरकार की कृषि योजनाओं, अनुदान, बीज वितरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.