किसान महासभा 27 से 31 मई के बीच करेगा प्रदर्शन
पटना, मई 21 -- अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले 27 से 31 मई के बीच गांवों में एमएसपी आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया है। अखिल भारतीय किसान महासभा के बिहार राज्य सचिव सह राष्ट्रीय सचिव उमेश सिंह ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर 2026-27 के खरीफ फसलों के लिए घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि धान का एमएसपी 2,441 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जबकि सी2 50 प्रतिशत के अनुसार यह 3,243 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए था। देश की खाद्य संप्रभुता को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि किसान आज की लागत चुका रहे हैं, लेकिन उन्हें 2011-12 की दरों के हिसाब से मूल्य दिया जा रहा है। अखिल भारतीय किसान महासभा ने सभी घटक संगठनों और किसान समुदाय से आह्वान किया है कि वे 12 वर्षों के किसान-वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.