किसान महासभा के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने घर पर रोका
चंदौली, अगस्त 6 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनिया क्षेत्र पपौरा में अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण कुशवाहा को बुधवार को बलुआ पुलिस ने पपौरा स्थित उनके आवास पर नजर बंद कर दिया। किसान नेता जिले में प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस वे से प्रभावित हो रहे किसानों के साथ विरोध कर रहे हैं। किसान नेता श्रवण कुशवाहा ने आरोप लगाया कि उन्हें विंध्य एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों की समस्याओं और उनकी मांगों को लगातार उठाने के कारण घर से बाहर निकलने से रोका गया है। घर पर रोके जाने के बाद कुशवाहा ने सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि सरकार किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने घर पर रोका सरकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन कर रही है। सरकार किसानों की समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.