किसान महापंचायत सफल बनाने के लिए किया जनसंपर्क
चंदौली, मई 15 -- कमालपुर। विंध्य एक्सप्रेस-वे से प्रभावित बरहनी ब्लॉक के किसानों ने एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने 17 मई को होने वाले किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव-गांव संपर्क अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को किसान नेता सुमंत सिंह अन्ना के नेतृत्व में किसानों ने रामपुर, चिरईगांव, बरहनी और परेवा आदि गांवों में पहुंच कर महापंचायत में शामिल होने की अपील की। इस दौरान विजय शंकर सिंह, अशोक सिंह,महेश्वर सिंह,अशोक यादव, पुल्लू यादव आदि किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.