बिजनौर, अप्रैल 15 -- नूरपुर। क्षेत्र के गांव महदूदनसो में चौधरी अमरपाल सिंह चौधरी के नेतृत्व में 16 अप्रैल को अफजलगढ़ में विशाल किसान महापंचायत की सफलता के लिए किसान पंचायत हुई। चौधरी भूरे सिंह की अध्यक्षता व मोनू चौधरी के संचालन में आयोजित पंचायत में भाकियू पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी अमरपाल सिंह ने 16 अप्रैल को अफजलगढ़ डाक बंगले पर प्रस्तावित महापंचायत में किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। पंचायत में तमजीद अहमद उर्फ पोलार्ड, फरमान उर्फ अनु बॉबी, मोमिन शमशाद, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद कामिल, सुनील बबलू गाजीपुर आदि को सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर जिला सचिव मास्टर देवेंद्र सिंह, अनिक चौधरी, फकरूद्दीन प्रधान, सोनू चौधरी, कपिल कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.