बेगुसराय, फरवरी 1 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड की मालीपुर पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में हसनपुर चीनी मिल क्षेत्र में आयोजित किसान महापंचायत की अध्यक्षता कोरैय पैक्स अध्यक्ष चंदन ने की। मंच संचालन धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया। बिहार राज्य गन्ना किसान मोर्चा के अध्यक्ष अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि 25 नई और 9 पुराने चीनी मिलों को चालू करने की सरकारी घोषणा से किसानों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। मगर इसके लिए बिहार में कम से कम 8 लाख हेक्टेयर में गन्ना की खेती आज एक बड़ी चुनौती है। अभी बिहार में 2.37 लाख हेक्टेयर में ही गन्ना की खेती हो रही है। चीनी मिल के साथ इथेनॉल,बिजली, खाद,शीरा,कागज,कूट,अल्कोहल एवं जलावन आदि का कारखाना खुलेंगे। मगर विडंबना यह है कि बिहार के गन्ना उत्पादक किसान सबसे ज्यादा शोषित और उपेक्षित हैं। देश-विदेश में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.