बागपत, मार्च 19 -- दाहा। बामनौली इंटर कालेज प्रांगण में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के तत्वाधान में किसान स्वाभिमान महापंचायत बुलाई गई है। गुरुवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, ओमवीर तोमर बामनौली महापंचायत की तैयारियों को देखने पहुंचे। इसके लिए मंच तैयार करने वाले कारीगरों को बुलवाया जा रहा है। अखिलेश शुक्ला ने बताया कि सरकार की मनमानी किसी भी कीमत पर नहीं चलने दी जाएगी। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि से ही किसान आवाज बुलंद की जाएगी। अमेरिका ट्रेड डील, एमएसपी कानून आदि मुद्दे उठाकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया जाएगा। वहीं कान्हड़, दाहा, धनौरा, गढ़ी कांगरान, फौलादनगर, बोपुरा, मिलाना, झुंडपुर आदि गांवों में जन संपर्क कर भीड़ जुटाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर ओमवीर तोमर, सुरेंद्र गुराना, महेंद्रसिंह, पुनीत खोखर,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.