किसान महाकुंभ की तैयारियों में जुटी भाकियू टिकैत
रुडकी, जून 8 -- नारसन, संवाददाता। भाकियू टिकैत ने 16 जून से हरिद्वार में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय किसान महाकुंभ को लेकर तैयारी तेज कर दी है।कार्यकर्ताओं का कहना है कि सम्मेलन में किसान समस्याओं को लेकर मंथन किया जाएगा। यूनियन की ओर से हर साल हरिद्वार के लाल कोठी वीआईपी घाट पर 16 से 18 जून तक किसान महाकुंभ का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद के किसानों से लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। यूनियन के अध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने बताया कि सम्मेलन में स्मार्ट मीटर, गन्ना मूल्य बढ़ोतरी, उत्तराखंड के किसानों को बिजली फ्री व डीजल 50 रुपये प्रति लीटर दिए जाने और किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की जाएगी। यह भी पढ़ें- चिंतन शिविर को लेकर भाकियू ने बनाई रणनीति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.