बागपत, अप्रैल 5 -- बामनौली गांव में रविवार को अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा जाट जागरूकता पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें जाट आरक्षण, आर्थिक एवं शैक्षिक उन्नति, संगठनात्मक सुदृढ़ता, नशा मुक्ति तथा सामाजिक कुरीतियों जैसे ज्वलंत विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बामनौली गांव में एडवोकेट हेमंत के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामअवतार पालसानिया द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे और सर्वसमाज उन्हें अपना नेता मानता आया है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.