सासाराम, सितम्बर 5 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा का चौथा बिहार राज्य सम्मेलन शनिवार को सासाराम स्थित महात्मा फुले मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सभागार में शुरू हुआ।

सम्मेलन का उद्घाटन दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन चिकित्सक डॉ. वीवी सिंह ने किया। झंडोत्तोलन और शहीद वेदी पर पुष्पांजलि के बाद दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन में भूमिहीन किसानों की बेदखली, विस्थापन, कृषि संकट और बढ़ती लागत समेत किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। विभिन्न जिलों से पहुंचे सांस्कृतिक कर्मियों ने क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किए। सम्मेलन के संचालन के लिए राम वृक्ष राम, शंभू प्रसाद सिंह और रामचंद्र सिंह का तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल चुना गया।

सम्बोधन और चिंताएं उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए एआईकेएमएस...