बागपत, जनवरी 28 -- अमीनगर सराय। कस्बे में किसान मजदूर संगठन की पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में किसानो मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा के बाद अधिकारियों को 29 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर त्वरित समाधान की मांग की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक ने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष कालूराम ने सरकार को किसान मजदूर विरोधी बताया। जबकि युवा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने नीतियों को जनविरोधी करार दिया। पंचायत में पहुंची नायब तहसीलदार वंशिका ने ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटाने संबंधी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। बीडीओ पिलाना नरेंद्र सिंह ने विभागीय मांगों के समाधान की बात कही। पंचायत में सलीम प्रधान, रविन्द्र सिंह, नवीन मलिक व नितिन यादव ने भी विचार रखे। अध्यक्षता मंगलसेन शर्मा तथा संचालन जिला प्रवक्ता परवेज अहमद ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.