शामली, जुलाई 7 -- शामली। किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को किसानों एवं मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने किसानों, मजदूरों और युवाओं से जुड़ी 13 मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये का अनुदान उपलब्ध कराए। इसके साथ ही नमामि गंगे योजना के अंतर्गत आने वाली हिंडन, काली, कृष्णा, यमुना सहित अन्य नदियों को प्रदूषण मुक्त कराने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- किसान मजदूर संगठन पूरन का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन आरोप लगाया कि फैक्ट्रियों से निकलने वाले गंदे पानी और विषैले रसायनों के कारण नदियां प्रदूषित हो रही हैं। ज्ञापन में छोटे ...