बागपत, जून 3 -- बड़ौत। किसान मजदूर संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बड़ौत तहसील परिसर में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान की मांग उठाई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक और जिलाध्यक्ष कालूराम हिलवाड़ी के नेतृत्व में किसानों एवं मजदूरों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान तहसीलदार श्वेताभ सिंह, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, वन विभाग, नगर पालिका परिषद तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक ने पूर्वी यमुना नहर की सफाई एवं जीर्णोद्धार कार्यों में हुए खर्च की जांच कराने की मांग की। संगठन ने किसानों को डीएपी और यूरिया की उपलब्धता मांग के अनुसार सुनिश्चित करने, आवारा गोवंश की समस्या के समाधान, तथा ग्राम हिलवाड़ी स्थित इंटर...