सोनभद्र, अगस्त 10 -- सोनभद्र,संवाददाता। अखिल भारतीय किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन और ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर सोमवार को जिला मुख्यालय पर देशव्यापी सत्याग्रह एवं जेल भरो आंदोलन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, महिलाएं और नौजवानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके पश्चात राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। किसान सभा के जिला संयोजक प्रेमनाथ ने कहा कि देश आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक संकट से गुजर रहा है। राष्ट्रीय संपदा और सार्वजनिक क्षेत्र के कारखानों को धीरे-धीरे बड़े पूंजीपतियों को सौंपा जा रहा है। किसान, मजदूर और युवाओं की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। यह भी पढ़ें- महंगाई के खिलाफ वाम दलों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के ज...