किसान मजदूर यूनियन ने उठाईं किसानों की समस्याएं
उन्नाव, जुलाई 7 -- उन्नाव। भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के पदाधिकारियों ने सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंच कर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़े जाने, ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति, आवारा मवेशियों से फसलों की सुरक्षा तथा खराब सड़कों के निर्माण सहित कई मांगें उठाईं। संगठन मंडल अध्यक्ष उदयराज सिंह, जिलाध्यक्ष मोहनलाल यादव ने कहा कि जिले के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में नहरों में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा जा रहा है, जिससे धान की रोपाई और अन्य खरीफ फसलों की तैयारी प्रभावित हो रही है। वहीं, लगातार हो रही बिजली कटौती से किसान अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Hardoi News: भाकिमयू ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन कई गांवों में घंटों बिजली गुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.