बिजनौर, मई 5 -- बिजनौर। गांव रामसहायवाला में बूथ नंबर एक पर प्रिंस चौधरी ने किसान मजदूर चौपाल का आयोजन कर ग्रामवासियों से सीधा संवाद किया। बिजनौर विधानसभा क्षेत्र के गांव रामसहायवाला में ग्रामीणों ने बताया, कि गांव में अभी तक बिजली जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है। साथ ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित होने के कारण यहां विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। चौपाल के माध्यम से सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रिंस चौधरी ने आश्वस्त किया और आग्रह किया कि वर्ष 2027 में सभी भाजपा के पक्ष में मतदान करें। यह भी पढ़ें- पंचायत निर्वाचन 2026: 14 दिनों के अंदर दर्ज करा सकते हैं दावा-आपत्ति प्रदीप कुमार, मुकेश, श्यामलाल प्रधान, वीर सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री अमरजीत सिंह, कृष्णपाल आर्य आदि मौजूद रहे।

हिंद...