किसान मजदूर अधिकार यात्रा 21 सितंबर को शाकुंभरी देवी मंदिर से होगी शुरू
शामली, अगस्त 21 -- थानाभवन। नगर पंचायत सभागार में गुरुवार को किसान मजदूर संगठन पूरन सिंह गुट की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 21 सितंबर को जनपद सहारनपुर स्थित मां शाकुंभरी देवी मंदिर से दिल्ली तक प्रस्तावित किसान मजदूर अधिकार यात्रा की तैयारियों और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक ठाकुर लाखन सिंह, जिला अध्यक्ष युवा संगठन शामली की देखरेख में हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने बताया कि संगठन की किसान मजदूर अधिकार यात्रा के प्रमुख मुद्दों में किसानों का कर्ज माफ करना, किसानों के बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा तथा गरीबों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर सकती है तो किसानों के कर्ज को भी माफ किया जाना चाहिए। ठाकुर पूरन सिंह ने बताया कि किसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.