रांची, अगस्त 10 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेड यूनियन मोर्चा के देशव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत सोमवार को सोनाहातू और राहे में किसान-मजदूरों ने रास्ता रोको आंदोलन कर गिरफ्तारी दी। आंदोलन का नेतृत्व झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो ने किया। प्रदर्शन के बाद आंदोलनकारियों ने थाना पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा। मुख्य वक्ता सुफल महतो ने कहा कि किसान विरोधी भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारतीय किसानों के लिए नुकसानदेह है। अमेरिकी उत्पादों के लिए भारतीय बाजार को मुक्त करने से देश के किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने में विफल रहने का आरोप लगाया।सुफल यह भी पढ़ें- सहरसा: मांगो को लेकर जेल...