मधुबनी, मार्च 13 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। खजौली किसान भवन के सभागार में शुक्रवार को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आवेदन जमा किया। इस दौरान कुल 35 किसानों ने अपना आवेदन जमा किया। शिविर में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी दी गई तथा उन्हें कृषि कार्यों के लिए आसान ऋण सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि केसीसी के माध्यम से किसानों को खेती से संबंधित जरूरतों के लिए बैंक से सुलभ ऋण उपलब्ध कराया जाता है।कार्यक्रम के दौरान नोडल कृषि समन्वयक विद्यासागर सिंह, जयप्रकाश यादव, एटीएम रोजी कुमारी, किसान सलाहकार शुभेंदु शेखर सिंह, केदारनाथ मिश्र, शैलेंद्र कुमार, मोहम्मद साबिर अली, रंजीत कुमार,...