किसान बोले पुलिस की मदद से हो रहा अवैध खनन परिवहन
बांदा, जून 18 -- बांदा। नरैनी थाना क्षेत्र की चौकी करतल अंतर्गत ग्राम बिल्हरका के किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव में हो रहे अवैध खनन परिवहन को लेकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण जगतपाल सिंह, प्रद्युमन सिंह, जय सिंह, सुमित सिंह, कल्याण सिंह व धीरज सिंह का आरोप है कि वे पिछले छह माह से लगातार उच्चाधिकारियों से मिलकर और रजिस्ट्री के माध्यम से शिकायत कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि चौकी के सिपाही खनन करा रहे हैं। शिकायत करने पर थाने-चौकी में दिए गए प्रार्थना पत्र को ठिकाने लगा दिया जाता है। कहा कि अवैध खनन के कारण खेत बंजर होते जा रहे हैं और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। खेती-किसानी से परिवार पालने वाले ग्रामीणों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने बिल्हरका गांव में हो रहे अवैध खनन को तत्काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.