किसान बोले, समाधान नहीं हुआ तो आज होगा एसीई का घेराव
शाहजहांपुर, जून 29 -- खुटार। रामपुर कलां विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में कम वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या में रविवार को मामूली सुधार जरूर हुआ, लेकिन किसानों को राहत नहीं मिल सकी। शनिवार को हुए धरना-प्रदर्शन के बाद बिजली अधिकारियों ने एक दिन में व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया था। इसी के चलते रविवार को एसडीओ कुमार हरेंद्र राहुल, जेई जितेंद्र शर्मा और विद्युत कर्मी पूरे दिन व्यवस्था दुरुस्त कराने में जुटे रहे। हालांकि किसानों का कहना है कि समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि यदि संतोषजनक सुधार नहीं हुआ तो सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एसीई कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- किसान बोले, समाधान नहीं हुआ तो आज होगा एसीई का घेराव यह भी पढ़ें- बिजली की समस्या को लेकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.