काशीपुर, अप्रैल 24 -- काशीपुर। किसान विकास की मासिक बैठक शुक्रवार को अनाज मंडी काशीपुर के गेस्ट हाउस में क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में फार्मर आईडी बनाने के कार्य की शुरुआत मुख्य अतिथि खिलेंद्र चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि वीके सिंह ने की। इसमें बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हुए। हालांकि, कुछ किसान सूची में नाम न होने और लेखपालों के पोर्टल पर अंश दर्ज न किए जाने के कारण वंचित रह गए। क्लब के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने ऐसे किसानों को अपने-अपने क्षेत्र के लेखपाल से संपर्क कर त्रुटि दूर कराने की सलाह दी। इस दौरान मुख्य कृषि अधिकारी ने कहा कि कोई भी किसान परेशान न हो। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री को लेकर किसानों को किया जागरूक गांव-गांव में आईडी बनाने की व्यवस्था की जा चुकी है। यदि कोई किसान छूट जाता ह...