सीवान, फरवरी 11 -- बड़हरिया। प्रखंड कार्यालय के सभागार में फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य के प्रगति को लेकर बैठक की गई। बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री कार्यों को लेकर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने कार्यों में तेजी लाने का दिशा निर्देश दिया। सीओ सरफराज अहमद ने बताया कि विभाग के दिशा निर्देश में सभी किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य को कराया जा रहा है जिसमें सरकार के लाभ को किसान प्राप्त कर सके। जिसको प्रत्येक पंचायत में कर्मियों द्वारा यह कार्य को किया जा रहा है। बीडीओ संदीप कुमार ने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य में कर्मी तेजी लाए। लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बैठक में राजस्व कर्मी, अमीन विशेष सर्वेक्षण, किसान सलाहकार, विकास मित्र, कार्यपालक सहायक, समन्वयक सहित कार्यों में लगे तमाम अंचल के कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.