प्रयागराज, फरवरी 2 -- -फार्मर रजिस्ट्री के बिना किसानों को नहीं मिलेगी कृषि योजनाओं का लाभ प्रयागराज, संवाददाता। कृषि सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। रजिस्ट्री न कराने की स्थिति में सरकारी योजनाओं के लाभ से किसानों को वंचित होना पड़ सकता है। इसमें किसान सम्मान निधि, अनुदान समेत मिलने वाली सरकारी योजनाएं शामिल हैं। किसान रजिस्ट्री के लिए कृषि विभाग की ओर से जिले भर में जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं। जिला कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कुल सात लाख 53 हजार किसान किसी न किसी सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं। इनकी किसान रजिस्ट्री होनी है, लेकिन अब तक तीन लाख 57 हजार पांच सौ 65 किसानों की ही रजिस्ट्री का काम पूरा हो पाया है। करछना इसमें सबसे पीछे है। यहां 39 फीसदी ही किसान रजिस्ट्री हो पाई है, जबकि कोरांव में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.