मोतिहारी, अप्रैल 18 -- घोड़ासहन। श्रीपुर स्थित दुग्ध शीतक केन्द्र परिसर में तिमुल के सौजन्य से किसान प्रशिक्षण भवन का निर्माण कराया जायेगा। इस भवन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुए कम्फेड की तत्कालीन प्रबंध निदेशक सीमा त्रिपाठी के द्वारा 2016 में विधिवत् शिलान्यास किया गया था। पिछले 10 वर्षों से यह योजना ठंढे बस्ते में पड़ी रही। प्रखंड के मधुबनी ग्राम में लाभांश वितरण समारोह में शामिल तिमुल निदेशक मंडल की अध्यक्षा सुशीला देवी व प्रबंध निदेशक फूलकुमार झा ने बताया कि इस निर्माण योजना के कार्यान्वयन का मामला बोर्ड की बैठक में लाया जा चुका है। और राशि की व्यस्था होते ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। इस योजना को लेकर किसान काफी उत्साहित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...