पटना, दिसम्बर 3 -- बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (बीएएसयू) पटना के 'किसान प्रथम परियोजना' के तहत क्षमता-विकास सह चूजा वितरण कार्यक्रम हुआ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आईसीएआर) नई दिल्ली की ओर से प्रायोजित यह कार्यक्रम बीएएसयू के प्रसार शिक्षा कार्यक्रम निदेशक डॉ. एनएस दहिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विवि के कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह ने प्रसार शिक्षा निदेशालय एवं किसान प्रथम परियोजना टीम के प्रयासों की सराहना की। कहा कि यह पहल ग्रामीण परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पोषण व आजीविका सुरक्षा की दिशा में विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बैकयार्ड पोल्ट्री को बढ़ावा देकर ग्रामीण परिवारों में पोषण एवं आजीविका सुरक्षा को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के तहत हाजीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.