झांसी, मई 25 -- झांसी। किसान यदि खेती से अच्छी खासी कमाई करना चाहते है तो वह आगामी जून में बैगन की बुआई के लिए नर्सरी तैयार कर सकते है। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि इसके जरिए डेढ़ लाख रुपए तक कमा सकते है। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. सुशील कुमार सिंह ने किसानों को बरसात के मौसम में बैंगन की खेती अपनाने की सलाह देते हुए कहा है कि बैंगन की खेती वर्षभर सफलतापूर्वक की जा सकती है। उन्होंने बताया कि बरसाती मौसम में अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए मई के दूसरे पक्ष से जून के प्रथम सप्ताह तक नर्सरी तैयार करने का सबसे उपयुक्त समय है。

नर्सरी की तैयारी उन्होंने किसानों को सलाह दी कि नर्सरी के लिए छायादार स्थान का चयन करें तथा खेत की तैयारी समय से प्रारंभ कर दें, ताकि पौध तैयार होने पर समय से रोपाई की जा स...