कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- कड़ा ब्लॉक के कानेमई गांव निवासी राज पाण्डेय ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए बाल वैज्ञानिकों के साथ अलग-अलग वर्गों में अपने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच राज पाण्डेय ने एंटी-स्लीप अलार्म और एआई आधारित फाइटर कार का अभिनव मॉडल प्रस्तुत कर निर्णायकों को प्रभावित किया। उनका यह मॉडल विशेष रूप से भारतीय सैनिकों की सुरक्षा और तकनीकी मजबूती को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था, जिसे काफी सराहना मिली। राज पांडेय संपूर्ण भारतवर्ष में अपने मॉडल के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। किसान परिवार से आने वाले राज ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। यह भी पढ़ें- लकवे जैसी बीमारी भी नहीं डिगा सकी हौसला, IIT के पूर्व छात्र का UPSC में कमाल; 202...