किसान पुत्र आदित्य ने नीट में हासिल की 141वीं ऑल इंडिया रैंक
रांची, जुलाई 17 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के केवला मोड़, गुडू गांव के किसान परिवार के बेटे आदित्य रंजन ने नीट यूजी 2026 में प्रथम प्रयास में 141वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुरेंद्र महतो के पुत्र आदित्य शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने सीबीएसई इंटरमीडिएट 2026 परीक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि भौतिक विज्ञान में 100 में 100 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सामान्य आर्थिक स्थिति वाले किसान परिवार से आने वाले आदित्य की सफलता में उनके दादाजी मोतीलाल महतो और चाचा राधिका प्रसाद महतो का विशेष योगदान रहा। परिवार ने सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। यह भी पढ़ें- त्याग, तपस्या और मेहनत का मिला इनाम, NEET UG 2026 में भाई-बहन ने एक साथ लहराया सफलता का परचम परिणाम घोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.