देहरादून, मार्च 11 -- ऑनलाइन गेमिंग और रातों-रात दोगुना मुनाफा कमाने का लालच किस कदर भारी पड़ सकता है, इसका चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले महज 18 साल के एक युवक ने ऑनलाइन गेमिंग के चंगुल में फंसकर अपने किसान पिता के 1.77 करोड़ रुपये गंवा दिए। तहरीर पर देहरादून स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में 18 वर्षीय अभिमन्यु ने बताया कि उसने जनवरी 2025 में प्ले स्टोर से स्पोर्ट्स बाजी, प्रोबो, ड्रीम 11 नाम की कुछ गेमिंग ऐप डाउनलोड कर उन खेलों पर रकम लगाई। जून 2025 में इनके बंद होने पर यू-ट्यूब पर विन अड्डा नाम की एक नई गेमिंग वेबसाइट का विज्ञापन देखा। उसे डाउनलोड करने को अपनी जानकारी दी। तब उसके व्हाट्सऐप पर विदेशी कोड (+237, +23...