वाराणसी, फरवरी 25 -- वाराणसी। ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव तथा उन्नत भारत अभियान के तहत दानियालपुर गांव में किसान पाठशाला लगी। यूपी कॉलेज के कृषि संकाय की ओर से स्टूडेंट रेडी प्रोग्राम के तहत यह आयोजन किया गया। विषय विशेषज्ञ डॉ. सत्य शरण ने मधुमक्खी पालन की उपयोगिता के साथ कम लागत में अधिक आय की संभावनाएं समझाईं। डॉ. पुष्पराज शिवहरे ने पशु रोगों से बचाव और टीकाकरण पर जोर दिया। डॉ. देव नारायण सिंह ने जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. दुष्यन्त कुमार ने कृषि विपणन व लागत प्रबंधन की जानकारी दी। इसमें 20 किसानों और कृषि स्नातक के 65 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर व्यावहारिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.