बदायूं, दिसम्बर 22 -- उझानी। क्षेत्र के गांव बरसुआ में किसान कृषि विभाग के तत्वाधान में सोमवार को किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग के बीटीएम प्रदीप कुमार, कृषक सुखपाल सिंह राजपूत ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि विभाग के बीटीएम ने फसल बीमा सोलर पंप बी पर अनुदान के बारे में विस्तार से समझाते हुए कहा कि किसान अनुदान पर इस तरह की चलाई जा रही किसान उन्मूलक योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकता है। इस मौके पर रामवीर सिंह, सुरेंद्र गिरी,रविंद्र श्रीवास्तव,ओमबीर राजपूत,प्रमोद कुमार, गजेंद्र सिंह, सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.