बांदा, अप्रैल 9 -- बांदा। फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) को विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए अनिवार्य किया गया है। जनपद के कृषकों से कहा गया है कि वह अपना किसान पहचान पत्र अवश्य बनवाएं। इस पहचान पत्र के बिना शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। 15 अप्रैल तक फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) बनाए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी जे.रीभा ने बताया कि किसान पहचान पत्र बनवाने के लिए तहसील में संबंधित लेखपाल, पंचायत सहायक, कामन सर्विस सेंटर जनसुविधा केंद्र एवं कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं। भविष्य में प्रदान की जाने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किश्तों को उन्हीं कृषकों को प्रदान किया जाएगा, जिनके किसान पहचान पत्र जारी किए गए हैं। यह कार्ड कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, लघु सिंचाई आदि लाभार्थी परक योजनाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.