किसान पहचान पत्र से खाद-बीज और फसल सहायता मिलेगी : विजय
पटना, मई 12 -- कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि किसान पहचान पत्र (फार्मर आईडी) से खाद, बीज, लोन और फसल सहायता योजना का लाभ बिना अड़चन के उनके बैंक खाते में पहुंच जाएगा। मंगलवार को मीठापुर स्थित कृषि भवन सभागार में फार्मर आईडी बनाने के दूसरे चरण की शुरुआत के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने फुलवारीशरीफ के पांच किसानों को फार्मर आईडी दिया। कहा कि डिजिटल कृषि व्यवस्था सरकार और किसानों के बीच मजबूत सेतु का काम करेगी। बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी। कहा कि कृषि विभाग और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के समन्वय से यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। 40.54 लाख किसानों की बनानी है फार्मर आईडी : कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य में 4 करोड़ 54 लाख जमाबंदी कायम है। अब तक 88 लाख 40 हजार किसानों का आधार सत्यापन पूरा किया जा चुका है। इनमें 47 लाख 85 हजार किसानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.