बस्ती, अप्रैल 9 -- बस्ती। शासन की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए शासन ने फॉर्मर आईडी (किसान पहचान-पत्र) अनिवार्य कर दिया है। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में बुधवार को शासनानदेश जारी कर दिया गया है। शासन की ओर से इस संबंध में सूचना कृषि उत्पादन आयुक्त, उप्र शासन, उद्यान, सिंचाई, कृषि, खाद्य एवं रसद, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य, लघु सिंचाई सहित अन्य विभागों को प्रेषित कर दी गई है। जिलों को पत्र भेजकर इस पर कार्रवाई कराने को कहा गया है। शासन की ओर से कहा गया है कि कृषि एवं राजस्व विभाग की ओर से संयुक्त रूप से भारत सरकार की ऐग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत कृषकों के किसान पहचान पत्र (फॉर्मर आईडी) बनाए जा रहे हैं। वर्तमान में लगभग 75 प्रतिशत कृषकों के किसान पहचान पत्र तैयार किए जा चुके हैं। शेष कृषकों के किसान पहचा...