गाजीपुर, अप्रैल 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) को अनिवार्य कर दिया गया है। जनपद में 571338 किसानों में से 427238 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री करा लिया है। लेकिन 144100 किसानों का अबतक पहचान पत्र नहीं बना है। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से 25 अप्रैल तक जनपद में शत प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फार्मर रजिस्ट्री होने पर किसानों को खाद, बीज, यंत्र ,गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं विक्रय तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त मिलेगा। जनपद में 900 से अधिक ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर 38000 से अधिक किसानों के पहचान पत्र बनाए गये है। हर ग्राम पंचायत के प्रधान, कोटेदार, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.