गाजीपुर, अप्रैल 10 -- जमानियां। अब सरकारी योजनाओं का लाभ केवल किसान पहचान पत्र (फार्मर आईडी) धारकों को ही मिलेगा। विपणन अधिकारी सत्य प्रकाश राय ने बताया कि शासन ने सभी लाभार्थीपरक योजनाओं में फार्मर आईडी को अनिवार्य कर दिया है, जो एक मई से लागू होगा। वर्तमान में लगभग 75 प्रतिशत किसानों के पहचान पत्र बन चुके हैं, जबकि शेष का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि गेहूं, धान सहित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होने वाली खरीद में भी किसान पहचान पत्र जरूरी होगा। उर्वरक, बीज और अन्य कृषि इनपुट का वितरण भी इसी के आधार पर किया जाएगा। सरकार ने 6 से 15 अप्रैल तक विशेष कैंप लगाकर पहचान पत्र बनाने का अभियान शुरू किया है। कृषि विभाग का पोर्टल एक मई तक तैयार होगा, जिससे योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दिया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...