किसान पर 27 करोड़ के गबन का आरोप, सीबीआई के नाम से नोटिस
बिजनौर, जून 20 -- एक साधारण किसान पर 27 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाने वाला कथित सीबीआई नोटिस पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। तीन दिन पूर्व चांदपुर तहसील क्षेत्र के गांव टांडा थाना हल्दौर निवासी किसान संजीव त्यागी उर्फ बबलू के घर पहुंचे एक व्यक्ति ने खुद को सीबीआई जोधपुर का कर्मचारी बताते हुए ऐसा नोटिस थमा दिया कि पूरे परिवार के होश उड़ गए। किसान संजीव त्यागी के अनुसार 18 जून की सुबह करीब 11 बजे एक व्यक्ति उनके घर पहुंचा। उसने सीबीआई जोधपुर के नाम से एक नोटिस देते हुए कहा कि 19 जून को राजस्थान के जोधपुर स्थित सीबीआई कार्यालय में उपस्थित होना होगा। पूछने पर संबंधित व्यक्ति ने बताया कि संजीव के खिलाफ 27 करोड़ रुपये के गबन का मामला दर्ज हुआ है। नोटिस में वर्ष 2023 के किसी कथित मुकदमे का उल्लेख था। अचानक करोड़ों रुपये के गबन का आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.