किसान पर हमला कर किया घायल
बाराबंकी, मार्च 12 -- सूरतगंज। क्षेत्र के लोधेश्वर महादेव कोल्ड स्टोर पर आलू रखने के लिए लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली की लाइन में आगे निकलने को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। आरोप है कि दबंगों ने एक किसान पर हमला कर दिया, जिससे उसका एक हाथ टूट गया। घायल किसान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के चन्द्रसिहाली गांव निवासी जानकी प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह लोधेश्वर महादेव कोल्ड स्टोर पर आलू रखने के लिए अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लाइन में लगाकर खड़े थे। इसी दौरान गांव के ही रमाशंकर अपना ट्रैक्टर लेकर आए और गलत तरीके से लाइन के आगे निकालने का प्रयास करने लगे। जानकी प्रसाद ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.