मुजफ्फर नगर, जून 22 -- छपार। खेत में पानी चला रहे किसान पर तीन आरोपियों ने लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमलाकर जान से मारने का प्रयास किया। जिससे वह लहूलूहान हो गया। पुलिस ने आरोपियो के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के गांव तेजलहेडा निवासी विनित पुत्र योगेन्द्र शर्मा ने घटना के सम्बंध में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें उसने बताया कि गत 19 जून की रात साढ़े आठ बजे के लगभग उसका भाई अंकित शर्मा अपने खेत पर पानी चला रहा था। तभी वहां पर गांव के ही तीन आरोपी राहुल पुत्र महकार, विशाल पुत्र मदन व अंकित पुत्र पप्पन पहुंचे और उसके साथ गाली गलौच करने लगे। उसके द्वारा विरोध करने पर आरोपियो ने लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमलाकर जान से मारने का प्रयास किया। जिससे उसके सिर व चेहरे पर काफी चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडि...