उरई, अप्रैल 9 -- उरई। संवादददाता कोंच में सामी गांव में खेत पर जा रहे एक किसान पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को तत्काल कोंच के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया।ग्राम सामी निवासी सतीश 37 वर्ष पुत्र रमेश चन्द्र बुधवार देर शाम अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कहीं से मधुमक्खियों का झुंड आ गया और उन्होंने सतीश पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से घबराए सतीश अपनी जान बचाने के लिए भागे, लेकिन कुछ दूरी पर पहुंचते ही वह बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के समय खेत के पास मौजूद तीन अन्य लोग, राकेश और गिरीश सहित एक अन्य व्यक्ति भी मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आ गए। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति को संभाला और बुधवार देर रात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.