किसान पर मगरमच्छ ने किया हमला, रेफर
लखीमपुरखीरी, जून 15 -- भानपुर। शारदा नदी किनारे मवेशी चरा रहे एक ग्रामीण पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया गया। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मैलानी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कांप टांडा निवासी काशीराम (41) पुत्र श्यामलाल शनिवार शाम पशुओं को चराने के लिए शारदा नदी किनारे गए थे। शाम करीब छह बजे वह नदी किनारे घाट के पास मौजूद थे, तभी पानी में छिपे एक मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। मगरमच्छ के हमले से काशीराम घबरा गए और बचाव के लिए शोर मचाने लगे। यह भी पढ़ें- खेत पर काम करने गए किसान पर बाघ का हमला, मौत चीख-पुकार सुनकर आसपास पशु चरा रहे अन्य ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह मगरमच्छ को भगाया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.