मुजफ्फर नगर, मई 20 -- खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव में खेत में काम करने गए किसान पर फावड़े से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल किसान के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। गांव रतनपुरी निवासी अंकित ने बताया कि उसके पिता आनंद पुत्र अजब सिंह खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान गांव निवासी अरविंद व अजय खेत पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने किसान से पूछा कि उसने हमारी ट्यूबवेल क्यों चलाई है। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों युवकों ने किसान पर फावड़े से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को पता ली तो वह युवको के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां पर भी दोनों ने गाली-गलौच तो की। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित को दी तहरीर पर पुलिस ने...