लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ,संवाददाता।पीजीआई थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक किसान पर कार चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। किसान खेत से तीन कुंतल गेहूं लेकर रिक्शा ट्रॉली से घर ले जा रहा था। तभी रंजिश के चलते गांव के एक दबंग ने तेज रफ्तार कार ने उनकी ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर खेत में जा गिरे और घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।अमोल निवासी पीड़ित रमेश कुमार रावत ने बताया कि वह गुरुवार को अपने खेत गए थे। वहां गेहूं मड़ाई करा रहे थे। देर शाम वह तीन कुंतल गेहूं रिक्शा ट्रॉली से लेकर घर जा रहे थे। आरोप है कि तभी गांव का दीपक तिवारी अपनी कार से आया और रिक्शा ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिससे रमेश उछलकर खेत में जा गिरे जिससे किसान के चोट आ गई, जबकि आरोपी उनकी ट्रॉली को करीब 50 मीटर तक घिसटता हुआ ले गय...