किसान पथ पर डिवाइडर फांद आमने सामने दो डंपर भिड़े,चालक घायल
लखनऊ, जुलाई 23 -- अरुण पाण्डेय, संवाददाता, काकोरी (लखनऊ)। लखनऊ के पारा में किसान पथ पर गुरुवार सुबह तड़के चार बजे एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रहे दूसरे डंपर से टकरा कर पलट गया। हादसे में दोनों डंपरों के चालक घायल हो गए और डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गए। हादसे की वजह से किसान पथ की एक लेन पर दो घण्टे तक जाम लग गया। सूचना पर पहुंची एनएचएआइ की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवाकर यातायात शुरू कराया। गुरुवार सुबह तड़के चार बजे पारा थाना क्षेत्र के किसान पथ पर खुशहालगंज में सीतापुर से कानपुर की तरफ जा रहा डंपर तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चला गया और सामने से आ रहे मलबा लदे डंपर में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डंपर का केबिन अलग हो गया और बॉडी सड़क पर हो प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.