लखनऊ, जनवरी 22 -- किसान पथ पर बेकाबू ट्रक ने तीन लोगों को इतनी तेज टक्कर मारी कि सभी 10 फुट दूर छिटक कर जा गिरे। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि तीनों लोग पिकअप का पंचर टायर बदल रहे थे। तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। घटना सुबह करीब सात बजे की है। ग्राम नहरखेड़ा, निगोहां निवासी कप्तान, अखिलेश और सुखई पिकअप लेकर इंदरा डैम की ओर जा रहे थे। किसान पथ ओवरब्रिज पर पहुंचते ही पिकअप का दाहिना पिछला टायर पंचर हो गया। इसके बाद तीनों सड़क पर बैठकर टायर बदलने लगे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.