किसान पथ पर कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार डीसीएम, चालक-परिचालक की मौत
लखनऊ, अगस्त 6 -- अंकुर राज किशोर, सरोजनीनगर(लखनऊ),संवाददाता। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में बीती रात किसान पथ पर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक डीसीएम आगे चल रहे कंटेनर से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में डीसीएम के चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे हरदोई रोड की ओर से एक कंटेनर किसान पथ होते हुए बिजनौर की तरफ जा रहा था, जिसके ठीक पीछे एक डीसीएम भी तेज रफ्तार में चल रही थी। इसी दौरान सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के पिपरसण्ड गांव स्थित गहरु अंडरपास के पास किसान पथ पर सड़क किनारे एक अन्य डीसीएम खराब खड़ी थी। उसे बचाने के लिए कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम सीधे कंटेनर में जा घुसी。...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.