लखनऊ, अप्रैल 2 -- एलडीए ने गुरुवार को पीजीआई में किसान पथ के पास अभियान चलाकर अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, महानगर के न्यू हैदराबाद में एलडीए से स्वीकृत मानचित्र के विपरीत हो रहे एक अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने यह जानकारी दी। बताया कि डॉ. हलीम व अन्य की ओर से पीजीआई के कल्ली पश्चिम में किसान पथ के पास लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना की जा रही उक्त अवैध प्लाटिंग को अभियान चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। प्रवर्तन जोन-6 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि सतीश कुमार व अन्य की ओर से महानगर के न्यू हैदराबाद स्थित श्याम लाल की बगिया में लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर स्वीकृत मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.